VIROSH Wedding Date: इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

VIROSH Wedding Date: इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

VIROSH Wedding Date: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का काउंटडाउन अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। चर्चित स्टार कपल 26 फरवरी को उदयपुर के एक भव्य रिसॉर्ट में सात फेरे लेने जा रहा है और जश्न की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। दोनों हैदराबाद से अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ राजस्थान के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां शाही अंदाज में प्री-वेडिंग समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। कपल के करीबी लोगों का कहना है कि इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए दोनों ने अपनी-अपनी पारंपरिक विरासत को समारोह का हिस्सा बनाने का फैसला किया है।

क्या है शादी का मुहूर्त?

सूत्रों के मुताबिक शादी की मुख्य रस्में 26 फरवरी की सुबह 10 बजे शुभ मुहूर्त में संपन्न होंगी। सुबह की शादी तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार होगी, जबकि शाम को कोडवा समुदाय की परंपराओं के तहत एक और विशेष रस्म आयोजित की जाएगी। कपल के एक करीबी सोर्स ने बताया, ‘सुबह की रस्में तेलुगु कल्चर और ट्रेडिशन के हिसाब से होंगी, और शाम को एक और रस्म कोडवा कम्युनिटी की रस्मों के हिसाब से होगी।’ कपल के लिए मेहंदी और संगीत के इवेंट भी शेड्यूल किए गए हैं, जिसमें परिवार, रिश्तेदार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त शामिल होंगे।

दोनों दो अलग समुदाय से आते हैं

इतने दिनों तक कपल ने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा और आखिरकार कल इसे ऑफिशियल कर दिया और इसे ‘विरोश की शादी’ कहा। यह सांस्कृतिक संगम इस शादी को खास बना रहा है। विजय देवरकोंडा का परिवार तेलुगु समुदाय से ताल्लुक रखता है, जबकि रश्मिका मंदाना कोडवा समुदाय से आती हैं। ऐसे में दोनों ने तय किया है कि उनका बड़ा दिन सिर्फ एक ग्लैमरस सेलिब्रेशन न होकर उनकी जड़ों और पारिवारिक मूल्यों का भी सम्मान करेगा। शादी में पारंपरिक परिधानों, रीति-रिवाजों और रस्मों का सुंदर मिश्रण देखने को मिलेगा।

Post Comment

You May Have Missed