देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Viral Video: गंगा किनारे पूजा का कचरा दबाती दिखी महिला, विदेशी पर्यटक ने की आलोचना

Viral Video: गंगा किनारे पूजा का कचरा दबाती दिखी महिला, विदेशी पर्यटक ने की आलोचना

Viral Video: सोशल मीडिया पर फिर एक बार गंगा की साफ-सफाई को लेकर बहस छिड़ गई है. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसे ऋषिकेश का बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो ऋषिकेश के साई घाट का बताया जा रहा है. इसमें एक महिला गंगा किनारे रेत में छोटा सा गड्ढा खोदकर पूजा का कचरा दबाती दिखाई दे रही है. इस कचरे में प्लास्टिक जैसी चीजें भी शामिल थीं, जो पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक मानी जाती हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर सिएरा लिलियन नाम की एक विदेशी महिला ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वह गंगा किनारे बैठी थीं, तभी उन्होंने यह घटना देखी. उन्होंने महिला से सवाल करने की कोशिश भी की, लेकिन उस महिला ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया.

सिएरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह भारत से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन्हें निराश कर देती हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोग गंगा मां की पूजा करते हैं, तो फिर उसी जगह पर कचरा क्यों फेंकते हैं. उनके मुताबिक, यह व्यवहार समझ से परे है. सिएरा ने यह भी कहा कि यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है. उनके अनुभव के अनुसार, ऋषिकेश में युवा लोग भी इसी तरह की आदतें अपना रहे हैं. उन्होंने इसे सार्वजनिक और धार्मिक जगहों के प्रति सम्मान की कमी बताया.

यूजर्स बोले, पूजा के बाद कचरा नदी किनारे फेंकना गलत

वीडियो को सोशल मीडिया पर जैसे ही शेयर किया गया इसे लाखों लोगों ने देख डाला तो वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आस्था आपको प्रकृति को खराब करने का लाइसेंस नहीं देती. एक और यूजर ने लिखा…पूजा पाठ अपनी जगह है, ध्यान रखें कि कुछ खराब ना हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पूजा के बाद कचरा वहीं डाल देना किसी लिहाज से ठीक नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *