तमिलनाडु में विजय का शपथ ग्रहण, कर्नाटक में PM Modi ने कांग्रेस पर लगाये कई आरोप
PM Modi: तमिलनाडु में एक्टर विजय के शपथ ग्रहण के ठीक बाद PM मोदी ने कांग्रेस को ‘विश्वासघाती’ बताया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए DMK को धोखा दे दिया। कर्नाटक के बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के मौजूदा हालात पर एक नजर डालिए। 25 से 30 साल तक कांग्रेस और डीएमके के बीच गहरे रिश्ते रहे। डीएमके के साथ गठबंधन ने कई बार कांग्रेस को संकट से उबारा। 2014 से पहले 10 साल तक कांग्रेस की सत्ता में रहने का क्रेडिट काफी हद तक डीएमके को ही जाता है। लेकिन, जिस डीएमके ने लगातार कांग्रेस की प्रोग्रेस के लिए काम किया, सियासी हवा का रुख बदलते ही उसे धोखा दे दिया गया।
कांग्रेस ने डीएमके को दिया धोखा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सत्ता के लालच में चूर कांग्रेस ने पहले ही अवसर पर डीएमके को छुरा घोंप दिया। अब कांग्रेस को सियासी रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए एक दूसरी पार्टी की जरूरत है, जिसके सहारे वह आगे बढ़ सके। वहीं, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय, यहां की कांग्रेस सरकार अपना ज्यादातर वक्त आंतरिक विवादों को सुलझाने में बिता रही है। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कितने वक्त तक अपने पद पर बने रहेंगे।
#WATCH | Bengaluru | Prime Minister Narendra Modi says, "…Just look at the situation in Tamil Nadu right now. For twenty-five to thirty years, the Congress shared a close relationship with the DMK. Time and again, the alliance with the DMK pulled the Congress out of crises;… pic.twitter.com/EIQ2fdIQmY
— ANI (@ANI) May 10, 2026
केरल में भी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाई कांग्रेस
उन्होंने कहा कि केरल में भी अब तक कांग्रेस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। वे अपने ही पार्टी नेताओं से प्रॉमिस करते हैं और फिर उन्हें धोखा दे देते हैं। इससे पहले, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी यही हुआ था। कर्नाटक में भी यही खेल हो रहा है। अब केरल की बारी है।
#WATCH | Bengaluru | Prime Minister Narendra Modi says, "…Instead of solving the problems of the people, the government here is spending most of its time resolving internal disputes. It has still not been decided how long the Chief Minister will remain in office…Even (in… pic.twitter.com/Qp982rOCiO
— ANI (@ANI) May 10, 2026



Post Comment