Vijay Karur Rally: तमिलनाडु में TVK की रैली में भगदड़, 39 लोगों की मौत

Vijay Karur Rally: तमिलनाडु में TVK की रैली में भगदड़, 39 लोगों की मौत

Vijay Karur Rally: तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मच गई। इसमें 39 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 12 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। करूर के अस्पतालों में अफरातफरी मच गई है। पुलिस ने रैली में पहुंची भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। मंत्री, शीर्ष अधिकारी, पुलिस अधिकारी करूर पहंचे। सीएम एमके स्टालिन ने घटना को लेकर चिंता जाहिर की है।

करूर भगदड़ पर TVK प्रमुख और अभिनेता विजय ने भी शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा, मैं असहनीय पीड़ा और दुःख में हूं। इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। करूर में अपनी जान गंवाने वाले अपने प्रिय भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

 

Post Comment

You May Have Missed