विजय देवरकोंडा ने ‘Kingdom’ के लिए फिर किया ये कमाल, नागा वामसी का खुलासा

विजय देवरकोंडा ने 'Kingdom' के लिए फिर किया ये कमाल, नागा वामसी का खुलासा

Kingdom Movie: साउथ एक्‍टर विजय देवरकोंडा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज के लिए तैयार है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का पहला टीजर जारी किया था, जिसके बाद से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर और उत्साह बढ़ गया। अब यह फिल्म एक और वजह से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के निर्माता नागा वामसी ने विजय की फीस से जुड़ी दिलचस्प जानकारी साझा की है।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में किंगडम के निर्माता नागा वामसी ने बताया कि विजय देवरकोंडा ने किंगडम के लिए अपनी फीस के रूप में केवल एक टोकन राशि ली है और जब फिल्म अपना बजट वसूल कर लेगी और सिनेमाघरों में रिलीज होने पर मुनाफा कमाएगी तो वह उसमें से कुछ हिस्सा लेंगे। निर्माता ने कहा, ‘इस तरह हम फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाने के लिए अधिक पैसा लगा सकते हैं।’

लाइगरमें भी विजय ने किया था ये काम

बता दें कि विजय ने ‘लाइगर’ के निर्माण के दौरान भी ऐसा ही किया था। जब लाइगर के निर्देशक-निर्माता पुरी जगन्नाथ एक महत्वपूर्ण शेड्यूल से पहले बजट जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब विजय ने अपने पारिश्रमिक का एक बड़ा हिस्सा लौटा दिया था। इससे पहले नामा वामसी ने कहा था कि फिल्म के दो भागों में आने की संभावना है। हमने कहानी को केवल दो-भाग की फ्रेंचाइजी बनाने के लिए नहीं बढ़ाया। फिल्म में दो भागों में रिलीज होने की गुंजाइश और पैमाना है।

मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत तैयार किया। नवीन नूली ने संपादन विभाग संभाला और यानिक बेन, चेतन डिसूजा और रियल सतीश ने स्टंट कोरियोग्राफर के रूप में काम किया। गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल 30 मई को रिलीज होने वाली है। इसमें भाग्यश्री बोरसे और सत्यदेव जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Post Comment

You May Have Missed