Video: सुर्ख़ियों में Rahul Gandhi के बयान, पीएम मोदी, अमित शाह और BJP-RSS को खूब सुनाया  

Video: सुर्ख़ियों में Rahul Gandhi के बयान, पीएम मोदी, अमित शाह और BJP-RSS को खूब सुनाया  

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को टॉफी देने पर उन्होंने तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे, ये नेतृत्व नहीं नौटंकी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी इस समय इटली दौरे पर हैं जहां उनकी मुलाकात जॉर्जिया मेलोनी से हुई। वहां पर पीएम मोदी ने मेलोनी को तोहफे में मेलोडी टॉफी का पैकेट दिया। उस तोहफे का वीडियो खुद इटली की पीएम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वो वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सब जगह उसकी चर्चा होने लगी। कांग्रेस के कई नेताओं ने उस वीडियो के जरिए पीएम मोदी को निशाने पर लिया। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने इसे एक नौटंकी करार दिया।

पीएम मेलोडी खाने में व्यस्तराहुल गांधी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। मेलोडी वीडियो को लेकर उन्होने कहा कि देश का नौजवान डिप्रेशन में है, नीट का पेपर कैंसल हो गया है, पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, गैस सप्लाी बाधित है। फिर भी देश के पीएम मेलोडी खाने में व्यस्त हैं। यही है इस देश का असल हाल। इससे पहले राहुल गांधी ने एक विवादित बयान में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गद्दार बता दिया था। रायबरेली में राहुल गांधी ने कहा था कि BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं। BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है। BJP-RSS ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला किया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है… अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी… वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने इसे (संविधान) खत्म किया है।

Post Comment

You May Have Missed