Video: टी-20 विश्व कप में जीत के बाद पहली बार वडोदरा पहुंचे पांड्या बदर्स, हुआ भव्य स्वागत

Video: टी-20 विश्व कप में जीत के बाद पहली बार वडोदरा पहुंचे पांड्या बदर्स, हुआ भव्य स्वागत

Cricket News: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के उप-कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने गृहनगर वडोदरा पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। भारत ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल कर टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। अब मुंबई की तरह वडोदरा में भी विजय परेड निकाली गई। खुली बस पर सवार पांड्या फैंस का अभिवादन करते नजर आए।

गौरतलब है कि बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

हार्दिक-क्रुणाल का वडोदरा में हुआ भव्य स्वागत

भारत की इस जीत के बाद टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या अपने गृहनगर पहुंचे, जहां उनका प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या भी नजर आए। भारत की ऐतिहासिक जीत में हार्दिक पांड्या का अहम योगदान रहा था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी का आखिरी ओवर फेंका था। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने डेविड मिलर को आउट किया, जिसके बाद टीम इंडिया ने सात रनों से यह मुकाबला जीत लिया था।

Post Comment

You May Have Missed