उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
B Sudarshan Reddy, Congress President Mallikarjun Kharge, Opposition Alliance, Opposition Alliance I.N.D.I.A, Rahul Gandhi, Retired Justice B Sudarshan Reddy, Sonia Gandhi, Vice Presidential Election 2025, उप राष्ट्रपति चुनाव 2025, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बी सुदर्शन रेड्डी, राहुल गांधी, रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी, विपक्षी गठबंधन, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A, सोनिया गांधी
Shailendra Singh
0 Comments
उप राष्ट्रपति चुनाव 2025: I.N.D.I.A उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने किया नामांकन, 9 सितंबर को चुनाव
नई दिल्ली: उप राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के उम्मीदवार रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन भरा। उन्होंने चार सेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित 20 नेता प्रस्तावक बने।
सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस रेड्डी के नामांकन के समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, NCP (SP) प्रमुख शरद पवार सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। रेड्डी ने नामांकन दाखिल करने से पहले संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
सुदर्शन रेड्डी ने कहा- निष्पक्षता के साथ निभाएंगे धर्म
नामांकन दाखिल करने के बाद बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि यह चुनाव केवल एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है, बल्कि भारत के उस विचार से जुड़ा है जहां संसद ईमानदारी से काम करती है, असहमति का सम्मान किया जाता है और संस्थाएं स्वतंत्रता और निष्पक्षता के साथ लोगों की सेवा करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर वे चुने जाते हैं, तो उप राष्ट्रपति पद को निष्पक्षता, गरिमा, संवाद और शिष्टाचार के साथ निभाएंगे।
गौरतलब है कि बी सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। राधाकृष्णन ने 20 अगस्त को नॉमिनेशन भर दिया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने।
9 सितंबर को होगी वोटिंग
उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी और उसी दिन काउंटिंग भी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है। 25 अगस्त तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। दरअसल, उप राष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।



Post Comment