वेटरन बॉलीवुड एक्‍टर धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर

वेटरन बॉलीवुड एक्‍टर धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: वेटरन बॉलीवुड एक्‍टर धर्मेंद्र देओल की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं, वहीं उनकी बेटियों को USA से बुलाए जाने की खबर है।

बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने लंबे करियर में कई बार स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना किया है, पर वह बॉलीवुड के सबसे फिट और सक्रिय वरिष्ठ कलाकारों में गिने जाते हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने दमदार अभिनय किया है।

Post Comment

You May Have Missed