‘चालान कटेगा?’, बिना हेलमेट के स्कूटी पर दिखे Varun Dhawan, हुए ट्रोल

‘चालान कटेगा?', बिना हेलमेट के स्कूटी पर दिखे Varun Dhawan, हुए ट्रोल

Varun Dhawan News: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गणेशोत्सव के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में आशीर्वाद लेने पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। हालांकि, एक वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है और ये वीडियो सभी का ध्यान खींच रही है, जिसमें एक्टर एक पैपराजी के साथ स्कूटी पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। अब उन्हें सोशल मीडिया पर हेलमेट न लगाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

वरुण धवन का बिना हेलमेट लगाए वीडियो वायरल

जहां एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके विनम्र स्वभाव की तारीफ की। वहीं कुछ ने इस ओर इशारा किया कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दरअसल, भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद जैसे ही वरुण पंडाल से बाहर निकले तो प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। एक फोटोग्राफर वरुण को अपनी बाइक पर पंडाल से थोड़ी दूर ले गया। वरुण खुशी-खुशी पीछे बैठे नजर आए। इस दौरान उन्होंने येलो और व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ था और उन्होंने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था।

नेटिजन्स ने वरुण की आलोचना की

इंस्टाग्राम पर वीडियो सामने आने के बाद नेटिजन्स ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के लिए पैप्स और वरुण दोनों की आलोचना की। कई यूजर्स ने मुंबई पुलिस के आधिकारिक अकाउंट को भी टैग किया और सवाल किया कि क्या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एक्टर हर साल इस मशहूर पंडाल में आते हैं। लालबागचा राजा के दर्शन करने वाले अन्य सेलेब्स में जाह्नवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, भाग्यश्री, सचिन तेंदुलकर, जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा शामिल हैं।

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म

इस बीच, वर्कफ़्रंट की बात करें तो वरुण अगली बार जाह्नवी, सान्या मल्होत्रा ​​और रोहित सराफ के साथ ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह दिलजीत दोसांझ, सनी देओल और अहान शेट्टी के साथ ‘बॉर्डर 2’ में भी दिखाई देंगे।

 

Post Comment

You May Have Missed