Varanasi News: ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान होगा शुरू, जानें क्या होगा इसका परिणाम
Varanasi News: दिल्ली की तर्ज पर काशी में भी ‘रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ’ अभियान चलेगा। नगर निगम की ओर से चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य काशीवासियों को प्रदूषण से बचाना है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि मलदहिया पर इसका प्रयोग हुआ है। इसके बेहतर परिणाम को देखते हुए शहरभर में अभियान चलाया जाएगा। वाहनों के प्रदूषण को कम करने के लिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं।
इसके बाद भी शहर में हजारों डीजल गाड़ियां प्रदूषण फैला रही हैं। नगर निगम ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट के कार्मिकों के साथ यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कार चालकों, टैक्सी, दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा। इसमें लोगों को रेड लाइट पर 10 सेकेंड से अधिक रुकने पर वाहन को बंद करने के बारे में बताएंगे। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रेड लाइट पर अपने वाहन को बंद करने की आदत डालने के साथ उनका ईंधन बचाना है।



Post Comment