उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
धर्म-कर्म
राजनीति
Katra Hotel Association, Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board, Shrine Board, Vaishno Devi, Vaishno Devi Ardhkumwari Marg, Vaishno Devi Landslide, Vaishno Devi Shrine Board, Vaishno Devi Yatra, कटरा होटल एसोसिएशन, वैष्णो देवी, वैष्णो देवी अर्धकुंवारी मार्ग, वैष्णो देवी भूस्खलन, वैष्णो देवी यात्रा, वैष्णो देवी लैंडस्लाइड, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, श्राइन बोर्ड, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
Shailendra Singh
0 Comments
वैष्णो देवी की यात्रा तीसरे दिन भी स्थगित, श्राइन बोर्ड ने ली शवों को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी
कटरा: जम्मू में वैष्णो देवी यात्रा रूट के अर्धकुंवारी मार्ग में हुए लैंडस्लाइड के बाद यात्रा रोक दी गई है, जिसके बाद कई श्रद्धालु फंस गए हैं। कुछ यात्री कटरा के होटलों में यात्रा के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें मलबा साफ होने तक इंतजार करने को कहा गया है। घटना के बाद रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शवों को उनके घर भेजने की जिम्मेदारी ली है। 24 मृतकों की पहचान हो गई है। बोर्ड मृतकों के परिजन को पांच लाख और डिजास्टर मैनेजमेंट 4 लाख रुपये देगा।
26 अगस्त को हुई थी घटना
वैष्णो देवी यात्रा के इस पड़ाव पर 26 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ था। हादसे में 34 की मौत हुई है, 20 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है।
वहीं, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से हुई रुकावट के बाद फंसे यात्रियों की जम्मू से दिल्ली तक की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। ट्रेन आज सुबह 11:30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। अधिकारियों ने कहा है कि इस ट्रेन में फंसे हुए यात्रियों को चढ़ने में प्राथमिकता दी जाएगी।
कटरा होटल एसोसिएशन का फैसला- फंसे यात्रियों को फ्री सेवा
कटरा होटल एसोसिएशन ने घोषणा की है कि वे वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए विनाशकारी भूस्खलन के बाद फंसे तीर्थयात्रियों और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त आवास प्रदान करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वजीर ने कहा कि एसोसिएशन ने सभी जरूरतमंद लोगों को 2-4 दिनों के लिए मुफ्त आवास प्रदान करने का निर्णय लिया है। अगर यात्री किसी होटल में जाते हैं, वह भरा है तो उन्हें सिर्फ कंट्रोल रूम में कॉल करना होगा। हम उन्हें एक होटल दिलाएंगे, जिससे कोई भी दर्शन किए बिना न रह जाए।
डिप्टी सीएम ने लगाया गंभीर आरोप
उधर, जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने LG मनोज सिन्हा की आलोचना की और राज्य में बाढ़ की स्थिति पर उनसे जवाब मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल फटने और भूस्खलन की चेतावनी के बावजूद वैष्णो देवी यात्रा नहीं रोकी गई। चौधरी ने दावा किया कि वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में पीड़ितों की मौत नहीं हुई, बल्कि उन्हें मारा गया है। LG मनोज सिन्हा को जवाब देना चाहिए। डिप्टी सीएम ने वैष्णो देवी भूस्खलन के पीछे आपराधिक साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।



Post Comment