स्वदेशी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा Uttar Pradesh

स्वदेशी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा Uttar Pradesh
  • खादी एवं ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का समापन, उत्कृष्ट कारीगरों को मिले पुरस्कार

UP News: उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर में आयोजित दस दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की प्रदर्शनी “खादी प्रदर्शनी-2025” का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया। समापन समारोह में अरुण प्रकाश, विशेष सचिव नगर विकास की उपस्थिति रही। बता दें कि यह प्रदर्शनी 18 से 27 दिसंबर 2025 तक आमजन के लिए आयोजित की गई, जिसमें खादी, ग्रामोद्योग एवं माटीकला से जुड़े कुल 130 स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ और उन्हें विपणन का सशक्त मंच मिला।

कारीगरों, संस्थानों एवं उद्यमियों को किया गया सम्मानित

समापन अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कारीगरों, संस्थानों एवं उद्यमियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खादी श्रेणी में कानपुर, फैजाबाद एवं हरदोई की संस्थाओं को उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया, जबकि ग्रामोद्योग श्रेणी में हरिद्वार एवं सहारनपुर की इकाइयों को उनके नवाचार, गुणवत्ता और विपणन कौशल के लिए सम्मान मिला। पुरस्कार वितरण से कारीगरों एवं उद्यमियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। प्रदर्शनी में लेदर उत्पाद, भदोही के कालीन, माटीकला से बने बर्तन एवं सजावटी सामग्री, प्रतापगढ़ का आंवला मुरब्बा, वाराणसी की रेशम एवं सिल्क साड़ियां, राजस्थान के बीकानेरी पापड़ एवं नमकीन, उत्तराखंड के कोट, शॉल व चादरें सहित विविध हस्तशिल्प आधारित उत्पाद उपभोक्ताओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

स्वदेशी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा Uttar Pradesh

Post Comment

You May Have Missed