US Election Result 2024: पीएम मोदी ने डोनाल्‍ड ट्रम्प को दी बधाई, पूर्व राष्ट्रपति ने दिया शानदार जवाब  

US Election Result 2024: पीएम मोदी ने डोनाल्‍ड ट्रम्प को दी बधाई, पूर्व राष्ट्रपति ने दिया शानदार जवाब  

US Election Result 2024: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव 2024 में जीत पर फोन करके बधाई दी है। दोनों नेताओं ने दुनिया की शांति के लिए साथ मिलकर काम करने की बात कही। इस पर ट्रम्प ने पीएम मोदी को शानदार इंसान कहा। उन्‍होंने कहा कि वे भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं। पूरी दुनिया मोदी से प्यार करती है। मोदी पहले उन विश्व नेताओं में से हैं, जिनसे उन्होंने जीत के बाद बात की है।

बता दें कि बुधवार को आए नतीजों में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को 50 राज्यों की 538 सीटों में से 295 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए 270 सीटें जरूरी होती हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट कमला हैरिस कड़ी टक्कर देने के बावजूद 226 सीटें ही जीत पाईं। ट्रम्प को बहुमत मिल गया है, लेकिन एरिजोना और नेवाडा में काउंटिंग जारी है। दोनों राज्यों में कुल 17 इलेक्टोरल वोट्स हैं।

कमला हैरिस ने मानी हार

कमला हैरिस ने चुनाव नतीजों पर वॉशिंगटन डीसी स्थित हावर्ड यूनिवर्सिटी में कहा, इस चुनाव का नतीजा वह नहीं है जिसकी मुझे उम्मीद थी, या जिसके लिए हमने लड़ाई लड़ी थी। हम कभी हार नहीं मानेंगे और लड़ते रहेंगे। निराश मत होइए। यह समय हाथ खड़े करने का नहीं है, मजबूती से खड़े होने का है। आजादी और न्याय के लिए एकजुट होने का है।

ट्रम्प की ऐतिहासिक जीत, 4 साल के गैप के बाद बने राष्ट्रपति

डोनाल्‍ड ट्रम्प साल 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे और 2020 में जो बाइडेन से हार गए थे। ताजा नतीजों के बाद ट्रम्प दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहले राजनेता हैं, जो 4 साल के गैप के बाद दोबारा राष्ट्रपति बनेंगे।

अमेरिकी इतिहास में ट्रम्प पहले लीडर हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में दो बार महिला कैंडिडेट को हराया है। दिलचस्प फैक्ट यह भी है कि 2016 और 2024 के अलावा कभी भी कोई महिला राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ी है। दोनों ही बार ट्रम्प ही चुनाव जीते हैं।

Post Comment

You May Have Missed