UP: महिला आरक्षण बिल पास ने होने पर भड़के Sanjay Nishad, विपक्ष को खूब सुनाया

UP: महिला आरक्षण बिल पास ने होने पर भड़के Sanjay Nishad, विपक्ष को खूब सुनाया

Sanjay Nishad: संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण 131वें संशोधन बिल को पास नहीं कराया जा सका. महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसका विरोध करने वालों को लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. पीएम मोदी के इस बयान पर यूपी के मंत्री डॉ. संजय निषाद की प्रतिक्रिया सामने आई है. डॉ. संजय निषाद ने कहा कि, जो भी गरीब शोषित और वंचितों के खिलाफ रहा है, वह आज गर्त में है. कांग्रेस ने धोखा दिया गर्त में गई, सपा और बसपा ने भी धोखा दिया आज उनकी स्थिति देख लीजिए. देश की आजादी में शोषित वंचित समाज के लोगों का योगदान रहा है, ऐसे लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए.

महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि महिलाओं ने भी लड़ाई लड़ी है, इसीलिए आज के समय में महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए और जो उसके विरोध में रहेगा वह सत्ता से हमेशा के लिए दूर हो जाएगा. इंदिरा गांधी 16 साल देश की प्रधानमंत्री रहीं,  लेकिन कोई महिला सुरक्षा बिल नहीं लाईं. इसके अलावा दर्जनभर महिलाएं मुख्यमंत्री रहीं लेकिन उन लोगों ने भी महिलाओं की सुरक्षा के बारे में नहीं सोचा. हम आधी आबादी की बात करते हैं.

देश की 570 जातियों ने आजादी में दिया योगदान

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 193 जातियां हैं, देश में 570 जातियां है. उनके लिए आरक्षण लागू ही करना पड़ेगा, क्योंकि 570 जातियों ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया है. उन्हीं संघर्षों का परिणाम है कि उन सभी लोगों ने अंग्रेजों को उठाकर भारत से बाहर फेंका है. ऐसे में विपक्षियों को विरोध नहीं करना चाहिए. संजय निषाद ने कहा कि पीएम मोदी का कहना है कि इसका श्रेय पक्ष और विपक्ष दोनों लोगों को जाना चाहिए.

Post Comment

You May Have Missed