उत्तर प्रदेश
राजनीति
extreme heat, Extreme heat alert, Extreme heat in Lucknow, Extreme heat in UP, heat wave alert, Heatwave Alert, UP Meteorological Department, UP News, भीषण गर्म, भीषण गर्मी, भीषण गर्मी का अलर्ट, यूपी में भीषण गर्मी, यूपी मौसम विभाग, लखनऊ में भीषण गर्मी, लू चलने का अलर्ट, हीटवेव का अलर्ट
Shailendra Singh
0 Comments
UP: अभी नहीं मिलेगी राहत, दो दिन रहेगी भीषण गर्मी; लू चलने का भी अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह से तेज चटक धूप के साथ उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
इससे पहले गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम नमी 60 फीसदी और न्यूनतम 37 फीसदी रही। यह सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। दिन भर वार्म डे की स्थिति बनी रही।
दो दिन रहेगी भीषण गर्मी
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिन तक भीषण गर्मी बनी रहेगी। दिन में कई बार बादल भी छाए रहेंगे। 15 और 16 जून से बारिश के आसार बनेंगे। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक हवा चलेगी। प्रदेश में कई जगहों पर हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। सूरज की गर्मी और हवा की नमी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर हैं। नमी अधिक होने से “हीट इंडेक्स” बढ़ा हुआ है, जिससे “फील लाइक टेम्प्रेचर” वास्तविक तापमान से ज्यादा लगता है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसलिए 13 जून तक लू और गर्म रातें जारी रहेंगी। 14 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश बढ़ने और फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैलने से लू से राहत मिलने की संभावना है।



Post Comment