UP Weather: प्रदेश में बदलेगा मौसम, 29 अक्टूबर से कई जिलों में बारिश के आसार

UP Weather: प्रदेश के ज्यादातर जिलों में विक्षोभ का असर, बारिश के साथ गिरे ओले

UP Weather: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव की आहट है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 अक्टूबर से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। इसके असर से आगामी 29 अक्टूबर से प्रदेश के पूर्वी- दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान है कि आगामी तीन से चार दिनों तक दिन के तापमान में कोई विशेष गिरावट के आसार नहीं है। वहीं 24 अक्टूबर से पूर्वी हवाओं के मद्धिम पड़ने से अगले चार दिनों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र में मुताबिक, रेडिएटिव कूलिंग (विकिरणीय शीतलन) की वजह आने वाले तीन-चार दिनों में रात के तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

Post Comment

You May Have Missed