UP Weather Updates: आज से पुरवाई का असर बढ़ने के आसार, चढ़ेगा पारा
UP Weather Updates: प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है। शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ते ही तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अब दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। रविवार से पुरवाई का असर बढ़ने के आसार हैं।
शनिवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और आसपास के जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। इन इलाकों में सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर होते-होते गर्मी का अहसास बढ़ने लगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिनों में, दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिलेगी। इसके साथ ही धीरे-धीरे रात का पारा भी चढ़ेगा।
होली में गर्मी के संकेत
प्रदेश में नौ मार्च के बाद तेजी से मौसम के बदलने के संकेत हैं। नौ मार्च के बाद हवाओं की गति बदलने से पारा ऊपर चढ़ेगा। ऐसे में पूरे प्रदेश में गर्मी बढ़ सकती है।



Post Comment