UP Weather Today: बारिश को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट, आने वाले पांच दिन तक….

UP Weather Today: बारिश को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट, आने वाले पांच दिन तक लगातार....

UP Weather Today: प्रदेश में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहे, जिससे मौसम में नमी रही। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में कहीं बारिश के आसार नहीं हैं। 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।

कई जिलों में हुआ गर्मी का अधिक अहसास

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में वृद्धि हुई है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में हवा की रफ्तार सामान्य से धीमी रही, जिससे गर्मी का अहसास अधिक हुआ। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8-10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं, जबकि पश्चिमी यूपी में हवा की रफ्तार और भी कम रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव से लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो सकता है।

इन जिलों में बढ़ा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में अचानक तापमान बढ़ोतरी देखने को मिली। वाराणसी के अलावा प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32.9, लखनऊ में 30.5, कानपुर में 31.2, बहराइच में 30.6, गोरखपुर में 30.2, सुल्तानपुर में 31.4, आगरा में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Post Comment

You May Have Missed