UP Weather: इन 15 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना, जानिए कैसा रहेगा मौसम

UP Weather: इन 15 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना, जानिए कैसा रहेगा मौसम

UP Weather: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने फिर करवट लिया है। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के तराई, एनसीआर और उत्तराखंड से सटे जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की झोंकेदार हवाओं के साथ शामली, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर आदि में हल्की बूंदाबांदी हुई। कई जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई। मौसम विभाग का कहना है कि विक्षोभ के असर से शनिवार को पूर्वी यूपी और मध्यांचल में भी छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं पश्चिमी तराई और उत्तराखंड से सटे लगभग 15 जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बदले हुए मौसम के बीच यूपी में 27 जनवरी से एक और पश्चमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं, शनिवार को पश्चिमी यूपी में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़त के संकेत हैं, तो वहीं मध्यांचल में बादलों की वजह से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

 यहां है ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं।

इन जिलों में झोंकेदार हवाओं की आशंका

सहारनपुर शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल बदायूं।

Post Comment

You May Have Missed