UP Weather: प्रदेश में बदलने वाला है मौसम, पांच डिग्री तक होगी पारे में बढ़ोत्तरी, अलर्ट जारी

UP Weather: आज भी झुलसाएगी गर्मी, यूपी के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

UP Weather: पछुआ हवाओं की रफ्तार उत्तर प्रदेश में अब धीमी पड़ने लगी है और इसके साथ ही भीषण गर्मी भी दस्तक दे चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के बाद एक सप्ताह के भीतर तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी, जिससे बैसाख की तपिश भरी गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले दस दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उन्होंने बताया, आसमान साफ रहने और हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि किसी सक्रिय मौसम तंत्र के अभाव में आने वाले दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इससे गर्मी का असर और तीखा होगा तथा लू जैसी परिस्थितियां बनने की भी आशंका है।

चुभने लगी धूप

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को पछुआ की रफ्तार थमने के बाद एक हफ्ते में राजधानी के औसत तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़त देखने को मिलेगी। जल्द ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आसमान साफ रहने और हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि होगी।

Post Comment

You May Have Missed