UP Weather: लखनऊ समेत यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, जल्द बदलेगा मौसम!

UP Weather: 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 18 जून को होगी मानसून की एंट्री!

UP Weather: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप ने हाल बेहाल कर रखा है, लेकिन अब मौसम करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना बन गई है. 28 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. विभाग ने 28 और 30 मई को गरज-चमक के साथ तेज आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. 29 मई को लखनऊ में आंशिक बादल छाने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार पश्चिमी यूपी में 28 मई से मौसम का असर शुरू होगा, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 से तेज बदलाव देखने को मिल सकता है. कहीं-कहीं ओलावृष्टि और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राहत की खबर यह है कि शुक्रवार तक राजधानी समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को नौतपा की तपिश से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Post Comment

You May Have Missed