UP Weather: कोहरे की चादर से ढका प्रदेश, 22 जनवरी से इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

UP Weather: प्रदेश में घने कोहरे का साया, इन 30 जिलों में अलर्ट

UP Weather: मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शनिवार सुबह घने कोहरे का असर रहा लेकिन धूप निकलने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सुबह घने कोहरे का अलर्ट है, साथ ही न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के भी आसार हैं। दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी में 22 जनवरी से बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। 20 जनवरी से कोहरे के असर में कमी के आसार हैं।

48 घंटे बाद बढ़ना शुरू होगा तापमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थमने के साथ ही इसमें आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके परिणामस्वरूप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रात में जारी शीतलहर समाप्त होती नजर आई। शुक्रवार को लखनऊ की सबसे ठंडी रात रही। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान 3-5 डिग्री की संभावित क्रमिक वृद्धि के आसार हैं।

20 जनवरी से सकती है कोहरे में कमी

20 जनवरी से कोहरे में कमी आने के आसार हैं। वहीं दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होने की भी संभावना है। इस बारिश के 23 जनवरी को प्रदेश के संलग्न मध्यवर्ती भागों तक पहुंचने की संभावना के दृष्टिगत 20 जनवरी से प्रदेश में पड़ रही ठंड में व्यापक सुधार की संभावना है।

प्रदेश में यह जिले रहे सबसे ठंडे

  • -बाराबंकी

  • -हरदोई

  • -बरेली

  • -मुजफ्फरनगर

  • -लखनऊ

  • -नजीबाबाद

  • -अयोध्या

  • -कानपुर

Post Comment

You May Have Missed