UP Weather News: तीन दिन तक नहीं रहेगा नौतपा का प्रभाव, इन 60 जिलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather: बुंदेलखंड और आगरा मंडल में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में स्कूल बंद

UP Weather Updates: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से अगले तीन दिनों तक, पूरब से पश्चिम तक गरज चमक के साथ बूंदाबादी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बूंदाबांदी से पारे में हल्की गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के पूर्वी व तराई इलाकों के 60 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, 29 मई से प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और हवाओं की तीव्रता और क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिलेगा।

यहां है मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना

बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

Post Comment

You May Have Missed