UP Weather News: प्रदेश के इन 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना, आगरा-लखनऊ में अलर्ट

UP Weather News: प्रदेश के इन 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना, आगरा-लखनऊ में अलर्ट

UP Weather News: उत्‍तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। सावन महीने आखिरी हफ्ते में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। आज प्रदेश के पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं हैं तो पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार मौसम विभाग ने व्यक्त किए हैं। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश हुई है।

मौसम का मिजाज पूरे दिन उत्तर प्रदेश में बदला हुआ है। गुरुवार को कई जिलों में हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई। तेज हवाओं ने कई जिलों में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। शुक्रवार को यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। आगरा में कई दिन से वर्षा के बाद मंगलवार को धूप निकली थी। इससे दिन का तापमान बढ़ गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को तेज वर्षा हो सकती है।

15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

प्रदेश के 15 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। हिमालय से आने वाली नदियों में उफान जारी है। लखीमपुर खीरी की 5 तहसीलों के 250 गांवों में शारदा नदी का पानी भर चुका है। घरों में कमर तक पानी भरा है। 2.50 लाख लोग प्रभावित हैं। आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया- अगले 5 दिनों में प्रदेश के 75% हिस्से में बरसात हो सकती है। गुरुवार को 45 जिलों में 10 MM बारिश हुई, जो कि नॉर्मल से 8% कम रही। बुलंदशहर में सबसे ज्यादा 93 MM बारिश हुई।

Post Comment

You May Have Missed