UP Weather: अगले तीन दिन बढ़ेगी गलन, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

UP Weather: गलन और ठिठुरन चरम पर, 32 जिलों के लिए अलर्ट जारी

UP Weather: यूपी में फिर हवा का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में पूर्वा हवाएं चलेंगी। इसके असर से अगले तीन दिनों में प्रदेश भर में रात के पारे में तीन से चार डिग्री की बढ़त की संभावना है। इस दौरान हवा में ठंड और गलन तो बरकरार रहेगी। लेकिन, जहां रात का पारा सामान्य से काफी नीचे है, वहां तापमान सामान्य ये इससे ज्यादा दर्ज हो सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से अगले तीन चार दिनों में रात के पारे में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़त के संकेत हैं। कहीं कहीं छिटपुट बादल दिखाई दे सकते हैं। दिन के पारे में कुछ खास बढ़त के आसार कम है।

घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

  • गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत

कोहरे का येलो अलर्ट

  • देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में।

Post Comment

You May Have Missed