UP Weather: 19 मार्च से फिर करवट लेने जा रहा है मौसम; आंधी के साथ होगी बारिश

Weather Update: 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कहीं 'ऑरेंज' तो कहीं 'रेड अलर्ट'

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। 19 से 22 मार्च के बीच सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। गुरुवार से पश्चिमी जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो 20 मार्च तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में फैल जाएगा। मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के 18 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 23 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद, 19 मार्च से मौसम बदलने के साथ अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेशभर में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

Post Comment

You May Have Missed