UP Weather: प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन और गलन, पछुआ हवाएं गिराएंगी तापमान

Weather: ठंड फिर दिखाएगी असर, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

UP Weather: दिसंबर शुरू होते ही प्रदेश में ठंड भी दस्तक दे चुकी है। उत्तर प्रदेश में फिर से पछुआ हवाओं की वापसी से सोमवार से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली। इधर रविवार को प्रदेश में दिन भर 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में पश्चिमी यूपी में दिन व रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। सोमवार से पूरे प्रदेश में ठंड में क्रमश: बढ़ोतरी आएगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। ठंड में क्रमश: बढ़ोतरी आएगी। मंगलवार को सुबह तराई समेत ज्यादातर इलाकों में सुबह शाम हल्के से मध्यम कोहरे का असर दिखाई देगा।

पछुआ हवाओं के जोर से बढ़ी गलन

राजधानी में रविवार को दिन भर तेज पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से धूप की तपिश कम हुई और दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट आई। शाम होने तक हवा में अच्छी खासी गलन महसूस की गई और शनिवार के मुकाबले रात भी सर्द रही। मौसम विभाग का कहना है कि लखनऊ समेत प्रदेश भर में ठंडी पछुआ के असर से अगले दो-तीन दिनों में दिन व रात के पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

Post Comment

You May Have Missed