UP Weather: आज से फिर से शीतलहर का दौर, इन जिलों के लिए जारी हुई विशेष चेतावनी

UP Weather: यूपी में इस दिन हो सकती है बारिश, 34 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

UP Weather: प्रदेश में रविवार को ठंड के तेवर ढीले रहे। ज्यादातर जिलों में अच्छी धूप खिलने से राहत रही। लेकिन यह राहत ज्यादा लंबी नहीं है। सोमवार से प्रदेश में विक्षोभ का असर खत्म होगा और पहाड़ों से आने वाली सर्द पछुआ हवाओं के असर से ठंड फिर कंपकंपाएगी। पारे में गिरावट के साथ गलन बढ़ेगी और शीतलहर जैसे हालात बनने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के छह जिलों गाजियाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व संभल में शीतलहर की संभावनी जताई है। साथ ही अगले तीन दिनों में दिन व रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। तराई के 15 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।

सोमवार से यूपी में विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद हवा का रुख फिर से उत्तरी पछुआ हो जाएगा। पश्चिमी यूपी में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। हालांकि दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन शाम से लेकर रात तक कड़ाके की ठंड रहेगी। तराई में सुबह कोहरे का असर दिखेगा।

यहां है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,हापुड़, बिजनौर व आसपास के इलाकों में।

Post Comment

You May Have Missed