UP Weather: मौसम मारेगा पलटी; गरज चमक संग ओलावृष्टि का अलर्ट

UP Weather: आने वाले पांच दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, लू और तपिश से मिलेगी निजात

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 20 पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी है। इसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम के इस बदलाव से प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार ईरान के आसपास से सक्रिय हुए विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही तापमान में गिरावट की भी संभावना है। एक अप्रैल से मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।

यहां गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

  • सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

राजधानी में बूंदाबांदी के आसार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को बादलों की सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से लखनऊ में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। साथ ही तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार को नए विक्षोभ के असर से लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं भी चल सकती हैं।

Post Comment

You May Have Missed