UP Weather: प्रदेश में ठंड और कोहरे का अलर्ट, कुछ इस तरह से यू-टर्न लेगा मौसम

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

UP Weather: ठंडी और शुष्क पछुआ हवा के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में पिछले कुछ दिनों से गिरावट महसूस की जा रही है। एक-दो दिन और मामूली गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद से तापमान में आ रही गिरावट थम सकती है और इसके बाद तापमान में आंशिक वृद्धि भी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में बुधवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। सुबह कोहरा रहेगा और दिन में कई जगह धुंध बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस समय कोई सक्रिय तंत्र नहीं है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट का क्रम जारी है और बुधवार व बृहस्पतिवार को भी यह जारी रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, एक-दो दिन के दौरान तापमान में मामूली गिरावट के बाद इसमें क्रमिक बढोतरी के साथ कोहरे में घनत्व में थोड़ी कमी आने से कुछ स्थानों पर सुबह हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। बुधवार से रात के तापमान में भी कमी आ सकती है। शुक्रवार से तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं।

Previous post

ब्राजील में चुनाव हारने के बाद पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने की थी तख्‍तापलट की साजिश, हुई 27 साल की जेल

Next post

Deepveer: Actor रणवीर ने किया खुलासा, बताया, दीपिका की दी हुई कौनसी चीज़ सबसे ज्यादा है पसंद

Post Comment

You May Have Missed