UP Weather: आने वाले पांच दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, लू और तपिश से मिलेगी निजात

Weather Update: फिर बदलने वाला है मौसम; पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बूंदाबांदी और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहेंगी। चार से सात मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं।

इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

प्रदेश के मौसम केंद्र ने कई जिलों में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। खासकर तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में इसका अधिक असर देखने को मिल सकता है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज नर्म रहने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लखनऊ में एक हफ्ते तक मौसम उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। एक सप्ताह के दौरान हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। फिलहाल लू और तपिश से अगले दस दिन तक निजात रहने वाली है।

Post Comment

You May Have Missed