UP: शिवराज सिंह का ऐलान- बनेगा एकीकृत प्लेटफार्म, पौध से लेकर फल तक का होगा प्रबंधन
UP: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विकसित खेती अपनानी होगी। उन्होंने बागवानी को बढ़ावा देने, फसल संरक्षण और निर्यात वृद्धि पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मंत्री ने कहा कि जल्द ही एक एकीकृत प्लेटफार्म बनाया जाएगा, जो पौध से लेकर फल तक का पूरा प्रबंधन करेगा। फसल संरक्षण, गुणवत्ता सुधार और आम तोड़ने के बाद की सावधानियों पर किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी।
यूपी में खुलेंगे क्लीन प्लांट सेंटर
मंत्री ने घोषणा की कि यूपी में क्लीन प्लांट सेंटर खोले जाएंगे। इससे नर्सरी स्तर पर रोगमुक्त पौधे उपलब्ध होंगे। प्राइवेट क्षेत्र को भी सहायता दी जाएगी। उन्होंने आम, केले और अंगूर के निर्यात बढ़ाने का लक्ष्य रखा। आम और केले के निर्यात में 5 प्रतिशत तथा अंगूर में 15 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश में निर्यात सुविधा के लिए एक विशेष केंद्र स्थापित किया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ उत्पादन-पूर्व और उत्पादन-पश्चात प्रबंधन पर ध्यान देने से ही किसान समृद्ध होंगे।



Post Comment