UP Poster War: अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, फिर छिड़ी पोस्टर वॉर

UP Poster War: अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, फिर छिड़ी पोस्टर वॉर

UP Poster War: यूपी की राजधानी लखनऊ में ‘धुरंधर’ को लेकर सियासी पोस्टर वॉर शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी की सरकार की तुलना फिल्म में दिखाए गए ‘ल्यारी राज’ से की गई है और अखिलेश यादव को रहमान डकैत के स्टाइल में दिखाते हुए निशाना साधा गया है जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ को धुरंधर बताया गया है. ये पोस्टर ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ संगठन के नाम से लखनऊ में कई प्रमुख चौराहों पर लगे हैं. इन पोस्टरों में सपा राज में हुई घटनाओं को ल्यारी राज के तौर पर बताने की कोशिश की गई है. होर्डिंग में सपा राज में हुए मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली दंगों को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है.

होर्डिंग पर लिखा सपा का ल्यारी राज

पोस्टर के बाईं ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है जिसमें उन्होंने फिल्म के विलेन रहमान डकैत की तरह दिखाया है. उनकी तस्वीर के नीचे लिखा है ‘अखिलेश का ल्यारी राज’, वहीं दूसरी तरफ़ सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है जिसमें वो कन्या के पैर धोते हुए नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ लिखा है ‘धुरंधर सीएम’. सीएम योगी की तस्वीर के साथ माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, मुकीम काला के मौत की अखबारों की कटिंग लगाई गई है, जिसके ज़रिए ये दिखाया गया है कि किस तरह से योगी सरकार में माफियाओं पर कार्रवाई की गई है.

Post Comment

You May Have Missed