UP Police Reexam Update: पहली पाली की परीक्षा खत्‍म, डीजीपी ने खुद किया निरीक्षण

UP Police Reexam Update: पहली पाली की परीक्षा खत्‍म, डीजीपी ने खुद किया निरीक्षण

UP Police Reexam Update: उत्‍तर प्रदेश पुलिस सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए राज्‍य के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित परीक्षा की पहली पाली समाप्त हो गई। लखनऊ में 81 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए 39062 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 10947 परीक्षार्थियों परीक्षा नहीं दी। 81 केंद्रों पर पहली पाली में 28115 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौर

न प्रशासन परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार खुद लखनऊ के गोमती नगर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा और सुरक्षा की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे।

परीक्षा में गड़बड़ी पर होगी सख्‍त कार्रवाई: डीजीपी

केंद्र का जायजा लेकर निकले डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि पूरी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में लगी है। किसी भी विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी परीक्षा गड़बड़ी में लिप्त होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसटीएफ और इंटेलिजेंस समेत सभी एजेंसियां परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में जुटी हैं। पेपर लीक को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है।

आज से 5 दिनों तक दोनों पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ सहित अलग-अलग जिलों में आज सुबह से ही परीक्षा देने आए अभ्यिर्थियों की लाइन केंद्रों के बाहर लग गई। करीब सवा आठ बजे चेकिंग करने के बाद उन्हें अंदर प्रवेश करने की अनुमति दे दी गई। ई-केवाईसी और बॉयोमैट्रिक सत्यापन के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया गया। करीब साढ़े नौ बजे प्रवेश रोक दिया गया और 10 बजे परीक्षा शुरू हो गई।

सीएम योगी खुद कर रहे सुरक्षा की समीक्षा

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और निर्देश पर शुक्रवार से भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा की समीक्षा मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं। सभी 67 जिलों में प्रश्न पत्र आ चुके हैं, जिन्हें ईवीएम की तर्ज पर पुख्ता सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए प्रदेश सरकार ने बसों में मुफ्त यात्रा का इंतजाम किया है तो रेलवे की मदद से ट्रेनों में अभ्यर्थियों के लिए अतिरिक्त बोगियां लगाई गई हैं।

Post Comment

You May Have Missed