यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 41,424 पदों के लिए रिजल्ट जारी, जिलेवार बनी कटऑफ लिस्ट

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 41,424 पदों के लिए रिजल्ट जारी, जिलेवार बनी कटऑफ लिस्ट

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया। कुल 41,424 पदों के लिए 1 लाख 7 हजार 221 कैंडिडेट पास हुए हैं। इस तरह एक पद के लिए करीब 2.6 गुना कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हर जिले की अलग-अलग कटऑफ मेरिट जारी की है। आंसर की (ANSWER) भी जारी हुई है। बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों ने 2 सवालों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसका निस्तारण अधिकारियों द्वारा किया गया है।

04 जुलाई तक देख पाएंगे अपना रिजल्‍ट

अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करना होगा। अभ्यर्थी 04 जुलाई तक अपना रिजल्ट देख पाएंगे। होमगार्ड भर्ती के लिए 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा कराई गई थी। 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 6 पालियों में हुई थी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की डेट जल्द जारी होगी

भर्ती बोर्ड के अपर सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल टेस्ट (PST) की तारीखें जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी, अपडेट और दिशा-निर्देश के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। यदि किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि होती है, तो उस स्थिति में भर्ती बोर्ड का निर्णय ही अंतिम और मान्य होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UPPBPB UP Police Home Guard Result 2026” पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।
  • सारी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट का PDF डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

शारीरिक मानक परीक्षा में क्या होगा?

परीक्षा में पास हुए कैंडिडेट्स को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। पुरुष कैंडिडेट के लिए सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग में न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और एसटी वर्ग में 160 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।

वहीं, महिला कैंडिडेट के लिए सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग में न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर और एसटी वर्ग में 147 सेंटीमीटर तय की गई है। सभी श्रेणी की महिला कैंडिडेट का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना अनिवार्य होगा।

Post Comment

You May Have Missed