भाजपा के शासनकाल में फ्रॉड प्रदेश बन गया यूपी: Akhilesh Yadav

भाजपा के शासनकाल में फ्रॉड प्रदेश बन गया यूपी: Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा, प्रभु श्री राम के चढ़ावे में डकैती से ऊपर भी अगर दुनिया में कोई शब्द बना हो, तो आज वो इस्तेमाल होना चाहिए। जनता ने जो गुप्तदान दिया, उसका कोई हिसाब-किताब नहीं दिया जा रहा है। ये सब बातें और कारनामे इनकी रोजाना की प्रैक्टिस में शुमार हैं, लेकिन अब इनकी यह प्रैक्टिस पकड़ी गई है। प्रभु श्रीराम इन्हें इस पाप के लिए कभी माफ नहीं करेंगे और भगवान खुद ही इनका हिसाब करेंगे। अखिलेश ने यह भी कहा कि जो लोग विपक्ष पर या उनके ऊपर भगवान के नाम पर सवाल उठाते हैं, अब समाजवादी पार्टी उनके खिलाफ ‘पर्ची’ छपवाने का काम करेगी। अखिलेश ने कहा, मर्यादा का पहला नाम प्रभु श्री राम है और दूसरा नाम हमारा संविधान है। लेकिन यह सरकार संविधान और लोकतंत्र दोनों के साथ खुला खिलवाड़ करने की तैयारी में है। जो बात ये लोग जनता के वोट से हासिल नहीं कर पा रहे हैं, उसे अब सांसदों को तोड़कर पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

यूपीफ्रॉड प्रदेशबन चुका

अखिलेश यादव ने डबल इंजन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, देश के प्रधानमंत्री ने जिस बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बड़े जोर-शोर से उद्घाटन किया था, वो पहली ही बारिश में ढह गया। इसके बाद जो गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया गया, उसमें भी भारी तकनीकी कमियां और गड़बड़ियां सामने आईं। सच तो यह है कि इस सरकार का हर एक कार्यक्रम सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ा है और कमीशनखोरी के लिए किया जाता है। भाजपा के पिछले 10 साल के शासनकाल में उत्तर प्रदेश को फ्रॉड प्रदेश बना दिया है। जिस प्रदेश में साक्षात भगवान का चढ़ावा तक चोरी हो जाता हो, वहां न जाने कितने जालसाज घूम रहे होंगे।

सिख समाज के लिए अखिलेश यादव के बड़े चुनावी वादे

सपा चीफ अखिलेश यादव ने सिख समाज के लिए बड़े वादे करते हुए कहा, समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर सिख समाज को सत्ता और संगठन में पूरा स्थान और उचित सम्मान दिया जाएगा। सिख जमींदारों और किसानों के साथ होने वाले जमीन व खेतों के विवादों में उन्हें त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाया जाएगा। विभिन्न जेलों में लंबे समय से बंद ‘बंदी सिखों’ की रिहाई के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाएगी। आगामी चुनावों में उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर सिख समाज के उम्मीदवार मजबूत और जीतने की स्थिति में होंगे, वहां समाजवादी पार्टी उन्हें विशेष प्राथमिकता देकर चुनाव लड़वाएगी।

Post Comment

You May Have Missed