दीपावली से पहले यूपी सरकार को केंद्र से मिले 31,962 करोड़, CM Yogi ने जताया आभार

दीपावली से पहले यूपी सरकार को केंद्र से मिले 31,962 करोड़, CM Yogi ने जताया आभार

UP News: केंद्र सरकार ने गुरुवार (10 अक्‍टूबर) को राज्यों को 1,78,173 करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण (टैक्स डिवाल्यूशन) किया है। कर हस्तांतरण में सबसे ज्‍यादा राशि (31,962 करोड़) उत्तर प्रदेश को जारी की गई है। यह राशि त्योहारों से पहले राज्यों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक होगी। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

मुख्‍यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। सीएम योगी ने कर हस्तांतरण के हिस्से के रूप में उत्तर प्रदेश को 31,962 करोड़ रुपये समय पर जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

हम सभी मिलकर मजबूत व समृद्ध उत्तर प्रदेश का कर रहे निर्माण

सीएम योगी ने लिखा, ‘यह अग्रिम किस्त हमारे त्योहारों के मौसम की तैयारियों को काफी बढ़ावा और राज्य भर में विकास व कल्याण की पहल को गति देगी। हम सभी मिलकर मजबूत व समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रहे हैं।’

Previous post

यूपी सरकार ने अखिलेश यादव को जेपी सेंटर जाने से रोका, सपा प्रमुख ने मूर्ति पर माला चढ़ाकर BJP को विनाशकारी बताया

Next post

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष: विशेषज्ञों से समझिए मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सबकुछ

Post Comment

You May Have Missed