उत्तर प्रदेश
राजनीति
Congress, Congress City President, Congress Committee, Congress District President, Congress State Organization, UP Congress, UP Congress Committee, UP News, UP Politics, कांग्रेस, कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश संगठन, कांग्रेस शहर अध्यक्ष, यूपी कांग्रेस, यूपी कांग्रेस कमेटी, यूपी राजनीति
Shailendra Singh
0 Comments
UP: कांग्रेस ने घोषित किए जिला और महानगर अध्यक्ष, मिर्ज़ा अशफाक फिर बने बरेली जिलाध्यक्ष
UP Congress District President List 2025: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) ने प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए 133 जिला और महानगर कांग्रेस अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस लिस्ट को मंजूरी दे दी है, जिससे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। बता दें कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) और शहर कांग्रेस कमेटी (CCC) के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में कांग्रेस की उपस्थिति और प्रभाव बढ़ेगा। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पार्टी को जिला स्तर पर मजबूत करने के निर्देश
सूत्रों के मुताबिक, यूपी कांग्रेस जल्द ही एक व्यापक रणनीति तैयार करने जा रही है, जिसमें जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। नए अध्यक्षों को जिले स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
बरेली में मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी पर फिर से भरोसा
बरेली जिले में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी पर अपना भरोसा जताया है। उन्हें दोबारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही बरेली में महानगर अध्यक्ष के पद पर बदलाव देखने को मिला है। दिनेश गुप्ता, जिन्हें स्थानीय स्तर पर “दद्दा” के नाम से जाना जाता है, को नया महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही अजय शुक्ला को महानगर अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है।



Post Comment