UP Congress चीफ Ajay Rai बोले- गरीबों को मिटाना चाहती है बीजेपी सरकार

UP Congress चीफ Ajay Rai बोले- गरीबों को मिटाना चाहती है बीजेपी सरकार
  • 13 मार्च को सामाजिक परिवर्तन दिवस मनाएगी कांग्रेस

UP Congress: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में दलितों के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, हालात इतने भयावह हैं कि दलित अब इस सरकार में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अभी दो दिन पहले भदोही में जसलाल सरोज को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को ही मिटा देना चाहती है, मगर कांग्रेस प्रतिबद्ध है दलितों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए। उन्होंने कहा कि 13 मार्च 2026 को सिर्फ सामाजिक परिवर्तन दिवस ही मनाएंगे नहीं बल्कि इसे पूरी तरह अमल में लाएंगे और बाबा साहब और कांशीराम के सामाजिक न्याय के सपने को पूर्ण करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से आजादी की लड़ाई के मूल सिद्धांतों के विपरीत कार्य कर रही है। भाजपा दावा को राष्ट्रवाद का करती है मगर जनहितों पर प्रधानमंत्री  हमेशा सरेंडर कर देते हैं। आज तक राहुल ने जो-जो संदेह जाहिर किया वह सब सच साबित हुआ। नोटबंदी से लेकर ट्रेड डील तक भाजपा सरकार की सभी कुनीतियों पर उनकी बात सच साबित हुई है। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डॉ. अनिल जय हिन्द ने कहा कि कांशीराम की जयंती को कांग्रेस पार्टी सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में मनाएगी। आगामी 13 मार्च को एक वृहद कार्यक्रम कर कांशीराम के विचारों को आगे ले जाएंगे और उनके सपने का भारत बनाऐंगे।

Post Comment

You May Have Missed