UP Chunav Result: इस उम्मीद में है RLD, जयंत चौधरी बिछा रहे बिसात!

कहां-कहां नाम लिखें? क्या कुर्ते पर भी लिखना शुरू कर दें: Jayant Chaudhary

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद देश में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। इसी के साथ नए मंत्रीमंडल व मंत्रीमंडल के सदस्यों के नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है। चुनाव से पहले भाजपा के साथ गठबंधन में आए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के दो नेता चुनाव जीतकर इस बार संसद में पहुंचे हैं।

राज्यसभा में हैं जयंत चौधरी

ऐसे में पार्टी को एक कैबिनेट मंत्री का पद मिलने की उम्मीद है। रालोद का इस चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश से कोई भी सांसद नहीं था। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी खुद राज्यसभा में हैं। किंतु चुनाव से कुछ दिन पूर्व चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के बाद रालोद ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में जाने और उनके साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

यूपी में बढ़ सकता है एक और मंत्री

इसके तहत पार्टी को गठबंधन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो सीटें बिजनौर और बागपत मिली। पार्टी ने इन दोनों सीट पर जीत हासिल की। बिजनौर से वर्तमान में पार्टी के विधायक चंदन चौहान व बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान जीतकर सांसद बने। इसके साथ ही पार्टी को यह उम्मीद है कि उन्हें केंद्र में एक कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा। अगर इसके स्थान पर केंद्र में पार्टी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दायित्व मिलता है तो उत्तर प्रदेश में पार्टी का एक और मंत्री बढ़ सकता है।

पार्टी को केंद्र में खेल, रसायन एंड उर्वरक या कृषि जैसा मंत्रालय मिल सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने बताया कि जयंत चौधरी ने मंत्रीपद को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को सरकार बनाने और उसमें हर कदम पर सहयोग का वादा किया है। उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे निभाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने भी कहा कि हमें पद की कोई अपेक्षा नहीं है। पार्टी को, राष्ट्रीय अध्यक्ष को जो जिम्मेदारी दी जाएगी, वह उसे निभाएंगे।

Post Comment

You May Have Missed