UP By Election Result 2024: शुरुआती रुझानों में 6 सीटों पर भाजपा गठबंधन और तीन पर सपा आगे
UP By Election Result 2024: यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए शनिवार (23 नवंबर) को वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन 6 सीटों पर आगे है, जबकि 3 सीटों पर सपा बढ़त बनाए है। सबसे बड़ा उलटफेर मुरादाबाद की मुस्लिम बहुल कुंदरकी सीट पर होता नजर आ रहा है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के गढ़ कुंदकरी में भाजपा के रामवीर सिंह ने बड़ी बढ़त बना ली है। उनको अब तक सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान से 6 गुना ज्यादा वोट अब तक मिले हैं। अगर भाजपा यहां जीतती है तो 31 साल बाद भाजपा की जीत होगी।
वहीं, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी को सपा से ज्यादा वोट मिले हैं। कानपुर की सीसामऊ सीट पर शुरुआती काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी आगे निकल गए थे, लेकिन 8वें राउंड तक नसीम सोलंकी ने फिर 28 हजार वोट की बढ़त ले ली है। अखिलेश के गढ़ मैनपुरी की करहल सीट पर सपा आगे है। भाजपा ने यहां से अखिलेश के चचेरे बहनोई अनुजेश यादव को उतारा था। कटेहरी में सपा सांसद लालजी वर्मा की पत्नी शोभावती ने पिछड़ने के बाद फिर लीड ले ली है। इसके अलावा, प्रयागराज की फूलपुर, मिर्जापुर की मझवां, गाजियाबाद, अलीगढ़ की खैर में भाजपा आगे चल रही है। मुजफ्फरनगर की मीरापुर में रालोद आगे है।
नौ विधानसभा सीटों के शुरुआती रुझान




Post Comment