UP Breaking: गोंडा में अनियंत्रित होकर बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की डूबकर मौत

UP Breaking: गोंडा में अनियंत्रित होकर बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की डूबकर मौत

गोंडा: उत्‍तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार को बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें अधिकतर एक परिवार के हैं। बोलेरो में 15 लोग सवार थे। यह सभी पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र में सीहागांव-खरगूपुर मार्ग के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाला। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे से जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इसमें लोग CPR  रके बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन किसी को होश नहीं आया। मृतकों की पहचान बीना (35) , काजल (22), महक (12), दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, अनसुइया और सौमिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीएम योगी ने जताया दु:ख 

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया

हादसे के बाद लोग बुरी तरह से बोलेरो में फंस गए थे। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने पुलिस बुलाई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाले।

वहीं, हादसे में बची किशोरी ने बताया कि हम सभी लोग मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जिस वक्त हादसा हुआ। हम लोग भजन आ रहे थे। लेकिन अचानक हमारी गाड़ी फिसल गई और नहर में जा गिरी। इसके बाद क्या हुआ, कुछ भी याद नहीं है। सब कुछ धुंधला सा हो गया।

Post Comment

You May Have Missed