UP: बोले Jaiveer Singh- युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं ऐतिहासिक एवं धार्मिक पुरास्थल

UP: बोले Jaiveer Singh- युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं ऐतिहासिक एवं धार्मिक पुरास्थल
  • उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा आठ संरक्षित स्मारकों का कार्य पूरा कराया गया

UP: संस्कृति विभाग के अधीन पुरातत्व निदेशालय द्वारा आठ करोड़ रूपये से संरक्षित स्मारकों एवं पुरास्थलों का कन्जर्वेशन एवं रेस्टोरेशन कार्य कराया है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि संरक्षित स्मारक शिव मंदिर (अलावलपुर सीतापुर) का 93.76 लाख रूपये व्यय कर पेन्टिंग कन्जर्वेशन सहित सभी कार्य पूर्ण कराये गये हैं। इसी प्रकार संरक्षित स्मारक तुलारामतालाब एवं शिव मंदिर (फतेहपुर) का 133.83 लाख रूपये से तालाब की सीढ़ियों का रेस्टोरेशन सहित सभी कार्य पूरे कराये गये हैं। जयवीर सिंह ने बताया कि संरक्षित पुरास्थल हुलासखेड़ा (मोहनलालगंज, लखनऊ) के समस्त कार्य 167.74 लाख रूपये से पूर्ण हो चुकें हैं। इसके अलावा संरक्षित स्मारक कबीरदास की समाधि एवं मजार (संतकबीर नगर) का कार्य 16.78 लाख रूपये से पूरा कराया गया है। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण संरक्षित स्मारक स्थलों पर सांस्कृतिक सूचना पटटों की स्थापना का कार्य 18.31 लाख रूपये की धनराशि से कराई गई है।

जयवीर सिंह ने बताया कि संरक्षित स्मारक उत्खनन स्थल बनरसिहा कला (महाराजगंज) का कार्य 146.73 लाख रूपये तथा संरक्षित स्मारक टिकैत राय शिव मंदिर बिठूर (कानपुर नगर) का कार्य 78.96 लाख रूपये तथा संरक्षित स्मारक टिकैत राय शिव मंदिर बिठूर (कानपुर नगर) का कार्य भी 56.29 लाख रूपय की धनराशि से पूरा कराया गया है।जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में ऐतिहासिक महत्व के प्राचील स्थल बड़ी संख्या में स्थित है, जो सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण है इनको संरक्षित करके अगली पीढ़ी के लिए अक्षुण्ण रखना आवश्यक है। प्रदेश की समृद्ध संस्कृत तथा ऐतिहासिक विरासत की पहचान भी बनाये रखना है, जिससे शोधकर्ता एवं पर्यटकों का आगमन बढ़ सके।

Post Comment

You May Have Missed