UP BJP: मंडलों में प्रवास करेंगे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, कमजोर कड़ियों को करेंगे दुरुस्त

UP BJP: मंडलों में प्रवास करेंगे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, कमजोर कड़ियों को करेंगे दुरुस्त

UP BJP: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गए हैं. बीजेपी भी पीछे नहीं है. इसी कड़ी में बीजेपी आने वाले समय में कमजोर कड़ियों को दुरुस्त करने की प्लानिंग तैयार कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसके लिए प्रदेश पदाधिकारी मंडलों में प्रवास करेंगे. वे जिला और मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे. साथ ही संगठन की कमजोर कड़ियों की पड़ताल करेंगे. सक्रिय कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे. पहले बीजेपी का पूरा फोकस निचले स्तर तक संगठन को दुरुस्त करने पर है. इसके लिए बूथ स्तर तक सत्यापन करवाया जा रहा है. प्रदेश पदाधिकारी जिलों का, जिला पदाधिकारी मंडल का और मंडल पदाधिकारी बूथों का सत्यापन कर रहे हैं. उसकी भी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय पर मांगी गई है. कहा गया है कि जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं है, उनकी जगह दूसरे को जिम्मेदारी दी जाए. बूथ स्तर तक सभी को प्रवास के भी निर्देश दिए गए हैं. सभी 2.5 करोड़ सदस्यों की लिस्ट भी तैयार करने के निर्देश दिए गए है. अब प्रदेश पदाधिकारियों को मंडल स्तर तक प्रवास करने के लिए कहा गया है.

इसमें खासकर प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई जा रही है. वे अपने प्रवास के दौरान मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी की कमजोरियों पर मंथन करेंगे, ताकि समय रहते उनको दुरुस्त किया जा सके. कार्यकर्ताओं को किसी काम में कोई दिक्कत आ रही है, तो उसके बारे में भी प्रदेश पदाधिकारी जानेंगे और समाधान करेंगे. इसके लिए क्षेत्र के प्रमुख लोगों और पूर्व पदाधिकारियों से भी फीडबैक लिया जाएगा.संगठन या कमेटियों में कोई सक्रिय नहीं है, तो उसके बारे में जानेंगे. इसके साथ ही आपस में किसी तरह के कोई मतभेद है या अन्य कोई दिक्कत है, तो आपसी बातचीत से उसका भी समाधान निकालेंगे.

Post Comment

You May Have Missed