UP Vidhan Sabha Chunav 2027: तय समय पर होंगे चुनाव, जानिए बड़ा अपडेट

UP Vidhan Sabha Chunav 2027: तय समय पर होंगे चुनाव, जानिए बड़ा अपडेट

UP Vidhan Sabha Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर भारत निर्वाचन आयोग ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट तौर पर घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने तय समय पर ही संपन्न कराए जाएंगे. बता दें, यूपी सहित पांच राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल खत्म हो रहा है. यूपी विधानसभा का कार्यकाल 22 मई तक है, जबकि उत्तराखंड, पंजाब, गोवा सहित अन्य राज्यों का कार्यकाल 28 मार्च के पहले खत्म हो रहा है। इन राज्यों के चुनाव अमूमन फरवरी-मार्च में ही होते हैं.

फरवरीमार्च 2027 में चुनाव प्रस्तावित

समय सारणी और पिछले चुनावी इतिहास (2017 और 2022) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2027 में होने प्रस्तावित हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 22 मई 2027 तक नई सरकार का गठन और चुनाव संपन्न कराना एक सांविधानिक अनिवार्यता (बाध्यता) है, जिसे आयोग हर हाल में समय पर पूरा करेगा.

संवैधानिक प्रक्रिया को मिलेगी प्राथमिकता

ज्ञानेश कुमार ने कहा, “जनगणना एक कानूनी प्रक्रिया है, जबकि विधानसभा चुनाव एक संवैधानिक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि चूंकि चुनाव एक संवैधानिक ढांचा है, इसलिए इसे सबसे पहली प्राथमिकता दी जाएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ संकेत दिया कि यदि दोनों कार्यक्रमों में कोई टकराव की स्थिति बनती है, तो आवश्यकता पड़ने पर जनगणना के कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है और उसकी अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत होने वाले विधानसभा चुनाव अपने नियत और तय समय पर ही आयोजित किए जाएंगे.

Post Comment

You May Have Missed