केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, बदमाशों ने SMS कर मांगे 50 लाख रुपये
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। आरोपियों ने संदेश भेजकर उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। मामले में केंद्रीय मंत्री सेठ ने कहा कि मैंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। मैं लगातार लोगों से बातचीत कर रहा हूं। पीएम मोदी हमेशा हमें जनता की सेवा के लिए अथक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे कल जबरन वसूली के बारे में संदेश मिला और मैंने झारखंड के डीजीपी को इस बारे में सूचित कर दिया है।
मोदी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री और रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय सेठ से जबरन वसूली और धमकी देने का मामला सामने आया है। दिल्ली में इससे जुड़ी एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। धमकी में सांसद को मोबाइल संदेश (SMS) के जरिए 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान मारने की धमकी भी दी गई है। संदेश में लाल सलाम का भी जिक्र किया गया है।
अनजान नंबर से भेजा गया संदेश
पुलिस के अनुसार, रक्षा राज्य मंत्री को शुक्रवार को दोपहर करीब चार बजे के आसपास उनके मोबाइल पर धमकी दी गई। संदेश अनजान नंबर से भेजा गया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और इसकी जानकारी झारखंड के डीजीपी को भी दी।



Post Comment