UP Weather Update: 28 से मौसम लेगा यू-टर्न; इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी

UP Weather Update: 28 से मौसम लेगा यू-टर्न; इन जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में फिलहाल दो दिन मानसूनी बारिश पूर्वांचल की बजाए पश्चिमी हिस्से में ज्यादा मेहरबान रहेगी। पश्चिम के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिम व बुदेलखंड के 43 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है। बुधवार को पूर्वी हिस्से में धूप-छांव के बीच सोनभद्र, वाराणसी, प्रतापगढ़, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। कई इलाकों में छिटपुट बारिश होने के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। 26 व 27 जून को पूर्वी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के संकेत हैं। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

यहां है भारी बारिश की संभावना

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

मेघगर्जन वज्रपात होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

Post Comment

You May Have Missed