उत्तर प्रदेश
धर्म-कर्म
राजनीति
Fatehpur police, Fatehpur religious dispute, Fatehpur temple dispute, Mayawati, Tomb dispute in Fatehpur, Tomb-temple dispute in Fatehpur, UP Government, Yogi Government, फतेहपुर धार्मिक विवाद, फतेहपुर पुलिस, फतेहपुर मंदिर विवाद, फतेहपुर में मकबरा विवाद, फतेहपुर में मकबरा-मंदिर विवाद, मायावती, यूपी सरकार, योगी सरकार
Shailendra Singh
0 Comments
फतेहपुर में मकबरा-मंदिर विवाद: पुलिस ने की शांति की अपील, मायावती बोलीं- सरकार उठाए सख्त कदम
लखनऊ: फतेहपुर जिले में मकबरे और मंदिर को लेकर चल रहे विवाद में सियासत भी शुरू हो चुकी है। इस मामले में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने सरकार से कड़ा रुख अपनाने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा- ‘यूपी के जिला फतेहपुर में मकबरा और मंदिर को लेकर चल रहे विवाद पर सरकार को किसी भी समुदाय को ऐसा कोई कदम नहीं उठाने देना चाहिए, जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो। उन्होंने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाने की मांग की।’
यू.पी. के ज़िला फतेहपुर में मक़बरा व मन्दिर होने को लेकर चल रहे विवाद/बवाल पर सरकार को किसी भी समुदाय को ऐसा कोई भी क़दम नहीं उठाने देना चाहिये जिससे वहाँ साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो जाये तथा आपसी भाईचारा व सद्भाव भी बिगड़े। सरकार इस मामले को ज़रूर गम्भीरता से ले तथा ज़रूरत पड़ने…
— Mayawati (@Mayawati) August 12, 2025
पुलिस ने 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया केस
फतेहपुर पुलिस ने इस घटना के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए सोमवार को थाना कोतवाली नगर में 10 नामजद और 150 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ‘X’ पर जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों ने जबरदस्ती मकबरे में घुसकर तोड़फोड़ की और पुलिस से धक्का-मुक्की भी की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि मठ मंदिर संरक्षण संघर्ष समिति ने मकबरे को मंदिर बताते हुए पूजा-दर्शन के लिए जुलूस निकालने का ऐलान किया था। जुलूस में शामिल लोग लाठी-डंडे और झंडे लेकर मकबरे की ओर बढ़े और बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए, जिससे वहां तनाव फैल गया।
पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील
इस घटना के बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।



Post Comment