ईडी की रेड के खिलाफ दिल्ली में TMC का प्रदर्शन, आठ सांसद हिरासत में; आज ममता का भी मार्च

ईडी की रेड के खिलाफ दिल्ली में TMC का प्रदर्शन, आठ सांसद हिरासत में; आज ममता का भी मार्च

नई दिल्‍ली: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आईटी सेल के चीफ के ठिकानों पर ईडी रेड के विरोध में टीएमसी दिल्ली से लेकर कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार सुबह पार्टी के आठ सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रॉयन, महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। सांसदों ने ‘बंगाल में मोदी-शाह की गंदी चालें नहीं चलेंगी’ के नारे लगाए।

दिल्ली पुलिस ने सांसदों को हटाने की कोशिश की। इस दौरान धक्कामुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सांसदों को हिरासत में ले लिया। महुआ ने कहा- देखिए चुने गए सांसदों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में दोपहर 2 बजे मार्च निकालेंगी।

https://twitter.com/ANI/status/2009483864616652881

8 जनवरी को ED की 10 जगह रेड

एक दिन पहले ED की टीम ने गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं। इसलिए, जब सीएम ममता को छापे की सूचना मिली तो वे पुलिस अफसरों के साथ सीधे प्रतीक के घर पहुंची थीं। 20-25 मिनट रहने के बाद एक फाइल फोल्डर लेकर निकल गईं थीं।

इसके बाद ममता प्रतीक के दफ्तर पहुंची थीं। यहां से करीब 3:30 घंटे रुकी थीं। ममता ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे माफ करें प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने गृह मंत्री को कंट्रोल करें। देश में संभवत पहली बार है, जब किसी सीएम ने छापे के बीच ऐसा कदम उठाया हो। ईडी ने इस मामले में देशभर में 10 ठिकानों पर छापे मारे। इनमें 6 बंगाल तो 4 दिल्ली के हैं।

Post Comment

You May Have Missed